आटा पुलिस सर्विलांस संयुक्त टीम ने, फरार टप्पेबाज को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Jan 16, 2024 - 21:59
 0  22
आटा पुलिस सर्विलांस संयुक्त टीम ने, फरार टप्पेबाज को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश ; उरई। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में आटा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, एसओजी तथा सर्विलांस टीम ने पिछले दिनों कदौरा क्षेत्र में टप्पेबाज गिरोह को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक अभियुक्त रसीद मंसूरी निवासी दलेलनगर, औरैया हाल मुकाम छानी रोड सिरसाकलार पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। आज़ आटा थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं एसओजी एवं सर्विलांस टीम आटा टोल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे,उसी समय मुखबिर की सूचना पर एक बाइक को रोकने पर उसने बाइक भगा दी। पुलिस ने पीछा करते हुए बीजापुर मोड़ पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की जिससे वांछित अभियुक्त रसीद मंसूरी घायल हो गया, पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है। पुलिस को उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जालौन सहित कई जिलों में बसों से इसी तरह चोरी की घटनाएं करने का काम करता है। अभियुक्त रसीद मंसूरी के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow