सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेठिगांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खलिहान रखे धान के बोझ में आग लगत गई। आग स मड़ाई के लिए रखा दो बीघा धान का बोझ जल कर राख हो गया।,
ग्राम प्रधानपति अनूप तिवारी ने बताया की बेठिगांव निवासी रामवृक्ष मेहनत मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता हैं।ब वह बटाई पर खेत लेकर धान की खेती किया था। धान की कटाई करने के बाद मड़ाई के लिए रखा था। संदिग्ध परिस्थितियों में धान के बोझ में आग लग गई, आग लगने की जानकारी होने पर जब तक ग्रामीण एकत्रित होते, धान का बोझ जल चुका था, मामले की सूचना पुलिस के साथ क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया।