माँ डिंपल यादव के लिए सैफई क्षेत्र मे बेटी अदिति का लगातार चुनाव प्रचार जारी

May 5, 2024 - 17:03
 0  28
माँ डिंपल यादव के लिए सैफई क्षेत्र मे बेटी अदिति का  लगातार चुनाव प्रचार जारी
सैफई (इटावा) उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की लड़ाई दिलचस्प होती जा रही है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा, जिसका चुनाव प्रचार 5 मई को थम जाएगा। अब अंतिम समय में हर पार्टी जोरों-शोरों के साथ प्रचार-प्रसार कर रही है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाईल सीटों में से एक मैनपुरी लोकसभा सीट है। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी वर्तमान में सांसद डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। जिनके चुनाव प्रचार में जहां सपा मुखिया सहित परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वही उनकी बेटी अदिति यादव भी अपने नए अंदाज में सैफई ब्लॉक क्षेत्र में लगातार 2 दिन से मां डिंपल यादव के लिए वोटो की अपील कर रही है। अदिति यादव की ओर से महिलाओं को साधने की कोशिश जा रही है। वह महिलाओं के बीच जाकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लिए दादा मुलायम सिंह यादव और पिता अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में किए गए कार्यों को गिनाती हैं। वह सीधे तौर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधते हुए शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को उठाती हैं। शनिवार को सैफई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत उझियानी मे स्थित प्रिंस फार्म हाउस पर एवं ग्राम पंचायत पिडारी मे नुक्कड़ सभा में पहुंचकर मां डिंपल यादव के लिए वोटो की अपील की हैं। इस दौरान पवन पांडेय पूर्व राज्य मंत्री,भारत सिंह यादव खदरी, चंदगीराम यादव,करन सिंह प्रधान, अरविंद उर्फ नीलू प्रधान,अमित शुक्ला पिडारी, विमला यादव,रूबी यादव, प्रीति प्रयाग,निधी यादव, अवधेश यादव आदि नें पगड़ी पहनकर स्वागत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow