देवबंद में ईटों से भरा ट्रक पलटा, दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत

Jan 12, 2024 - 15:21
 0  19
देवबंद में ईटों से भरा ट्रक पलटा, दो महिलाओं की हुई दर्दनाक मौत
पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को भेजा पोस्टमार्टम सहारनपुर। देवबंद-मंगलौर मार्ग पर ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवबंद की तरफ से ईंटे भरकर जा रहा ट्रक देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित दुगचाड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सड़क से गुजर रही दो महिलाएं उसके नीचे दब गई। जानकारी मिलने पर वहां ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक के नीचे दबी एक महिला को बाहर निकलवाया और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सडक से मलवा हटाने के दौरान ईटों मे दबा एक अन्य महिला का शव भी बरामद हुआ। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि महिलाओं की पहचान दुगचाड़ी गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी विमला देवी और महेन्द्र की 40 वर्षीय पत्नी के रुप मीना के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनो महिलाएं जंगल से लकड़ी और घास लेकर वापस लौट रही थी। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, ट्रक के पलट जाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। उधर, दुगचाड़ी गांव मे महिलाओं की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। दोनो महिलाओं के परिजनो का भी रो-रोकर बुरा हाल हेै

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow