सनातन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है ब्राह्मण समाज - रामभद्राचार्य

Dec 15, 2023 - 10:16
 0  27
सनातन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है ब्राह्मण समाज - रामभद्राचार्य
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया, जिसमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद दिनेश शर्मा,मंत्री दयाशंकर सिंह, मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों को राष्ट्र की पहचान संरक्षित एवं सुरक्षित रखने के लिए आगे होना होगा, ताकि विराट भारतीय समाज एक सूत्र में बंध सके। त्रिपाठी ने कहा कि वह अंतिम क्षण तक ब्राह्मणों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश के 4 करोड़ ब्राह्मणों में 10 प्रतिशत ब्राह्मणों का जिस दिन साथ मिल गया वह उनके सुरक्षा, सम्मान और उनकी विभिन्न समस्याओं को मिटाने की फुल गारंटी ले सकते हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण समाज की रहनुमाई की बात कही। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार में सभी धर्म और जाति के लोगों को सम्मान से जीने के हक मिल रहा है, देश के लिए ब्राह्मणों ने हमेशा अपना सर्वस्व समर्पण किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow