बर्फबारी के साथ होगा नए साल का आगाज ! बर्फबारी के कारण 6 जिलों में अलर्ट हुआ जारी

Dec 29, 2023 - 11:10
 0  62
बर्फबारी के साथ होगा नए साल का आगाज ! बर्फबारी के कारण 6 जिलों में अलर्ट हुआ जारी
देहरादून: उत्तराखंड में पुराने साल की विदाई बर्फबारी के साथ हो सकती है। शनिवार और रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। हालांकि आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों में बर्फबारी और बूंदाबंदी होने के साथ इस साल की विदाई हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार और रविवार को पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक से लेकर मध्यम बादल छा सकते हैं। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। देहरादून और मसूरी में चटक धूप खिली रही। जिससे दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 25. 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 8.4 डिग्री रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow