
जालौन (उरई)। विवाह के बाद 5 लाख रुपए, स्कार्पियो कार व सोने के कंगन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर दी जब अपने पिता के घर आयी तो पति समेत 4 लोगों ने घर में आकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गयी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत 4 लोगों के खिलाफ महिला व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव लौना मार्ग निवासी कमलेश पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पुत्री शालिनी का विवाह 11 अप्रैल 2024 को संदीप कुमार गौतम पुत्र स्व मुन्शीलाल निवासी 1390 बी नया राजेन्द्र नगर उरई के साथ हुआ था।लड़का आईटीबीपी में नौकरी करता है।शादी के कुछ समय बाद ही दामाद पुत्री से दहेज में स्कर्पियों कार, 5 लाख रुपए एवं सोने के कंगन की मांग करने लगे। मांग पूरा न होने पर गाली गलौज और मारपीट करने लगा। जानकारी होने पर हमारे पति एवं बच्चे लड़की को लेने गये तो लड़की के पति व उसकी मां पुष्पा गौतम व उसके देवर अंकित गौतम व राहुल गौतम द्वारा गाली गलौज की व मारने पीटने पर उतारू हो गये।आपसी संबंध बने रहे इसके लिए अपने घर सम्मानित व्यक्तियों को व हम लोगों को बुलाकर पंचायत लगवायी। जिसमें सभी लोगों द्वारा एक सहमत होकर समझौता हो गया तो मेरे द्वारा लड़की को वापस उरई भेजा गया फिर से पति द्वारा मारपीट व मां व देवरों द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे और उसके बाद मेरी लड़की को अपनी मां व भाई अंकित गौतम के साथ घुमाने के बहाने से बुलाकर मेरी लड़की को जूतों से मारापीटा जिससे मेरी लड़की को चोट व आँख में टांके आने के कारण उसका इलाज चला व ठीक होने पर बिना चश्मा के दिखाई नहीं देता है। मां का आरोप है कि मैं कई बार आईटीबीपी में मिलने हेतु गयी तो मुझे भी नहीं मिलने दिया गया। 8 फरवरी 2026 दोपहर 12 बजे संदीप अपनी मां पुष्पा गौतम व अपने दो भाई एवं तीन-चार अज्ञात लोगों को लेकर मेरे घर आये मुझसे अतिरिक्त दहेज की मांग की एवं मेरे द्वारा मना करने पर सब लोगों ने मेरे व मेरे परिवार वालों के साथ मारपीट की कर दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत डयल 112 पर की ।पुलिस के आने से पूर्व आरोपी देख लेने की धमकी देकर फरार हो गये। जब पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की तो उसने कार्यवाही नहीं की तो पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पति संदीप,सास पुष्पा गौतम, देवर अंकित गौतम व राहुल गौतम के खिलाफ गाली-गलौज मारपीट समेत दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया है।

