उरई

चालक परिचालक का परिवहन विभाग ने कराया स्वास्थ परीक्षण

उरई(जालौन) बृज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड उरई में राजेश वर्मा एआरटीओ वीर बहादुर यातायात प्रभारी अधिकारी विधालय प्रबंधक ई अजय इटौरिया की उपस्थित में डा महरकान्त राजपूत के साथ जिला अस्पताल की टीम ने ब्रज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, एस आर पब्लिक स्कूल, मिजपा, रामश्री महर्षि के 47 चालक परिचालको का ब्लड प्रेशर शुगर (मधुमेह ) और आई साइड (आंखों ) का परीक्षण किया । परीक्षण में कुछ चालक परिचालकों को सावधानी बरतने और जाँच दुबारा करवाने की सलाह दी । ये सभी जाँच निशुल्क जिला अस्पताल में आकर करवाने के लिए कहा और अपने ख़ान पान को संयमित रखने की हिदायत दी ।एव राजेश कुमार arto और डा की टीम में चालक परिचालक से संवाद किया ! उनकी समस्या सुनी और समाधान किया और विधालय की बसो में जीपीएस ,सीसीटीवी ,फिटनेस ,इंश्योरेंस,ड्राइवरों के डीएल की चेकिंग की और यातायात नियमों का हमेशा पालन करने निर्देश दिए इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इं अजय इटौरिया प्रबंधक अलीम सर पुरषोत्तम पुरवार आदि साथ रहे अंत में विद्यालय प्रबंधक ने सभी का स्मृति चिह्न भेंट देकर आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button