जालौन

घर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने एसपी से लगाई खुलासे की गुहार

जालौन। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम गोरा चिरैया में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, पेनड्राइव और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने थाना रामपुरा पुलिस को तहरीर देने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच और चोरी का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की है। ग्राम गोरा चिरैया निवासी गोविंद नारायण पुत्र सुखमन लाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 4 सितंबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए। आरोप है कि चोरों ने किसी धारदार वस्तु से घर के तीन कमरों की कुंदियां काटकर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखा सामान खंगाल डाला।पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में सोने का हार, दो मंगलसूत्र, सोने के झुमके, सोने की जंजीर, एक अंगूठी, चांदी की झल्लरपेटी, चांदी की तीन जोड़ी तोड़ियां, करीब 15 साड़ियां, दो पेनड्राइव और लगभग 21 हजार रुपये की नकदी शामिल है। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button