जालौन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और आईसेक्ट इंडिया के बीच हुआ एमओयू, छात्रों के कौशल विकास और रोजगार पर रहेगा फोकस

हुसैन अली

जालौन आईसेक्ट इंडिया, जो शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में कार्यरत एक राष्ट्रीय संस्था है, तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के मध्य एक एम ओ यू साइन हुआ, इस समझौता में विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार श्री ज्ञानेंद्र कुमार जी एवं आईसेक्ट इंडिया से श्री लियाकत खोखर ने साइन किया। इस अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर मुकेश पाण्डे, रजिस्ट्रार श्री ज्ञानेंद्र कुमार जी, एवं प्रोफेसर मुन्ना तिवारी जी एवं आईसेक्ट इंडिया के नॉर्थ जोन 1 से श्री लियाकत खोखर जोनल हेड उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड , श्री विकास श्रीवास्तव रीजनल मैनेजर झांसी, श्री संदीप साहू, श्रद्धा सिंह ,समीर खान उपस्थित रहे।
इस एम ओ यू का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु कौशल आधारित शिक्षण कार्यक्रमों एवं CSR गतिविधियों को बढ़ावा देना ,अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम
CSR से संबंधित गतिविधियाँ
करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सहायता
स्किल इंडिया एवं डिजिटल इंडिया जैसी राष्ट्रीय योजनाओं के अनुरूप संयुक्त गतिविधियों का संचालन है। कार्यक्रम के अंत में श्री विकास श्रीवास्तव जी ने प्रोफ़ेसर मुकेश पाण्डे जी,श्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी, प्रोफेसर मुन्ना तिवारी जी को धन्यवाद दिया,एवं दोनों संस्थाओं का सयुक्त रूप से बेहतर तालमेल से कार्य करने की इक्छा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button