उरई

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

उरई जालौन भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर पर किया गया।

इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों की आशा, विश्वास एवं नए भारत के संकल्प के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध की गई इस प्रकार की टिप्पणी न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान है, बल्कि देश की जनता की भावनाओं को भी आहत करने वाली है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सम्मानजनक राजनीतिक परंपराओं की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान जेडीसी बैंक के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह संजीव उपाध्याय विवेक कुशवाहा पुष्पेंद्र सेगर प्रशांत द्विवेदी अशोक राठौर रेखा वर्मा मीनू मिश्रा ऊषा गुप्ता अनीता सोलंकी रंजन अग्रवाल अंजू अग्रवाल मांडवी शर्मा विजय चौधरी जगदीश तिवारी रामू दुबे अजीत सिंह जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षगण एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button