उरई

थाना डकोर का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना डकोर का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और उनके रखरखाव एवं अद्यावधिक स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी करने के साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अभिलेख व्यवस्थित रखने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button