जालौन

तीन महीने से लापता पत्नी की तलाश को पति ने लगाई गुहार

जालौन। पटेल नगर निवासी एक चाट विक्रेता ने अपनी पत्नी के पिछले करीब तीन महीने से लापता होने के मामले में पुलिस से उसकी तलाश कराने की गुहार लगाई है। पति ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी घर से जेवर और नकदी भी लेकर गई है।पीड़ित पति के मुताबिक, पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उसने पुलिस से शिकायत कर उसकी तलाश कराने की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। पति का कहना है कि वह लगातार थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।पीड़ित ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, जो अपनी मां के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वह मजदूरी और चाट बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। पत्नी के लापता होने के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजर रहा है।पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से पत्नी की जल्द तलाश कराने के साथ ही मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button