जालौन

उप निदेशक कृषि ने बंगरा मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर का किया निरीक्षण

जालौन (उरई)। डीडीए (उप निदेशक कृषि) ने बुधवार को बंगरा मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और मंडी में हटाई गई अस्थाई दुकानों को कुछ समय के लिए जगह दिए जाने और टट्टर लगाकर व्यापार करने की अनुमति दी।

बुधवार को डीडीए संजय कुमार कृषि उत्पादन मंडी समिति नवीन गल्ला मंडी परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। जिसमें पुलिया निर्माण के लिए डाले जा रहे जाल में पुराना सरिया डाले जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई साथ ही मौके से ही संबंधित ठेकेदार को मोबाइल पर फोन करके फटकार लगाते हुए नया सरिया डाले जाने के निर्देश दिए। नवीन गल्ला मंडी में कुछ समय पूर्व अस्थाई दुकानें हटा दी गई थीं। जिस पर व्यापारियों में रोष था और वह व्यापाार के लिए जगह दिलाने की मांग कर रहे थे। जिस पर डीडीए ने निर्देश दिए कि गल्ला मंडी में बी श्रेणी की 15 और सी श्रेणी की 10 दुकानों का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में चालू कराया जाए। दुकानों का निर्माण होने के बाद इन दुकानों को आवंटित किया जाए। तब तक के लिए मंडी में पीछे की साइड में व्यापारियों को अस्थाई जगह उपलब्ध कराने तथा टट्टर लगाकर व्यापार करने की अनुमति देने के निर्देश मंडी सचिव अंकित गुप्ता को दिए। इस मौके पर ए डी एम नमांमि गंगे प्रेमचंद मौर्य, एसडीएम हेमंत पटेल, मंडी सचिव उरई अरविंद यादव, मंडी सचिव कालपी सतीश कुमार, गल्ला व्यापाार कल्याण समिति अध्यक्ष प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा, दीपू त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, रवि कुमार, अनिल गुप्ता, विशाल राठौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button