फार्मेसी के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की आत्महत्या

Dec 15, 2023 - 09:59
Dec 15, 2023 - 10:11
 0  22
फार्मेसी के छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर की आत्महत्या

जौनपुर। जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फामेंसी के छात्र ने गुरूवार को चरक हास्टल में अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। छात्र के मौत की खबर मिलते ही अन्य छात्रो में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। भारी संख्या में छात्रो ने कैडिल मार्च निकालकर विश्वविद्यालय के मेन गेट पर पहुंचकर छात्रावास के वार्डेन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाला तथा विवेक को न्याय दो के नारे लगाये। छात्रों के प्रर्दशन से जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। गुरूवार को गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद का रहने वाला विवेक कुमार 19 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार विश्वविद्यालय में फार्मेसी के द्वितीय समेस्टर का छात्र था। वह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित चरक हास्टल में रहता था। गुरुवार शाम उसने जहर खा लिया। यह खबर विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के मौत की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवेक की मौत की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय के छात्रों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। भारी संख्या में छात्रों ने हंगामा करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि हास्टल के वार्डेन चार- पांच महीने में एक बार हास्टल आते है, उनका फोन भी नही उठता। आज विवेक की हालत खराब होने पर वार्डेन को फोन किया गया उन्होने फोन नही उठाया जिसके कारण एबुलेंस आने में देरी हुई। छात्रो ने कहा कि यदि एबुलेंस समय से आ गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। आज छात्रावास का सीसीटीवी भी बंद था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow