!! दुनिया भर में छा गया यूपी का छोरा, रच दिया नया इतिहास.......!!

Feb 28, 2024 - 16:23
 0  45
!! दुनिया भर में छा गया यूपी का छोरा, रच दिया नया इतिहास.......!!
उत्तर प्रदेश के आई.ए.एस. अधिकारी सुहास एलवाई ने नया इतिहास रच दिया है। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के जिलाधिकारी रहे सुहास एलवाई पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतकर विश्व विजेता बन गए हैं। नोएडा में जिलाधिकारी के पद पर रहते हुए अनेक कीर्तिमान स्थापित करने वाले सुहास एलवाई विश्व विजेता बनने वाले भारत के पहले आई.ए.एस. अधिकारी बन गए हैं। नोएडा से लेकर पूरे देश में सुहास एलवाई की इस उपलब्धि की खूब चर्चा हो रही है। नोएडा शहर के हजारों नागरिकों ने उत्तर प्रदेश के इस छोरे को बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहास एलवाई के विश्व विजेता बनने पर प्रसन्नता जाहिर की है। नोएडा समेत देश भर के आईएएस अफसरों ने भी सुहास एलवाई को बधाई संदेश भेजे हैं। यह सफलता पाने वाले देश के पहले बने सुहास एलवाई- आपको बता दें कि सुहास एलवाई उत्तर प्रदेश कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इन दिनों सुहास एलवाई उत्तर प्रदेश के खेल सचिव के पद पर तैनात हैं। इससे पहले सुहास एलवाई नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं। वें नोएडा में सबसे अधिक समय तक जिलाधिकारी रहे हैं। रविवार को थाईलैंड के पटाया शहर में सुहास एलवाई ने पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास बना दिया है। बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाले सुहास एलवाई भरत के पहले आई.ए.एस. अधिकारी बन गए हैं। इससे पूर्व किसी भी आई.ए.एस. अधिकारी ने यह विश्व चैंपियनशिप नहीं जीती थी। अपनी इस विश्व स्तरीय जीत के साथ ही यूपी का यह छोरा पूरी दुनिया में छा गया है। आपको बता दें कि सुहास एलवाई वर्ष-2007 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। पैरा बैडमिंटन में उन्होंने अनेक अंतर्राष्ट्रीय मैडल जीते हैं। नोएडा का जिलाधिकारी रहते हुए आई.ए.एस. अधिकारी सुहास एलवाई ने पैरा ओलंपिक का रजत पदक भी जीता था। थाईलैंड में खेली गई पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में सुहास एलवाई का मुकाबला इंडोनेशिया के खिलाड़ी फ्रेडी सेतियावान के साथ हुआ। विश्व विजेता बनने वाले इस मुकाबले में सुहास एलवाई ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में सुहास एलवाई ने 21-18 तथा 21-18 से इंडोनेशिया के खिलाड़ी को हराकर विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीत लिया। उनकी इस जीत से नोएडा से लेकर लखनऊ तक सब जगह जश्न का माहौल है। लम्बे समय तक नोएडा के डी.एम. रहे सुहास एलवाई के विश्व विजेता बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नोएडा के अनेक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों तथा खिलाडिय़ों ने सुहास एलवाई की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहास एलवाई की जीत पर विशेष बधाई दी है।मुख्यमंत्री योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि- “विश्व चैंपियन बनने पर सुहास को बधाई। फाइनल में आपकी जीत समर्पण और उत्कर्षटता का एक शानदार उदाहरण है। आपके भविष्य में सभी प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं। हम सभी को आपके ऊपर गर्व है। ” इसी प्रकार नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डा. लोकेश एम, नोएडा की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह, नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी समेत अनेक आई.ए.एस. तथा आई.पी.एस. अफसरों ने सुहास एलवाई को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow