फाउंटेन हैड पब्लिक स्कूल उरई में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।।

Feb 28, 2024 - 17:46
 0  68
फाउंटेन हैड पब्लिक स्कूल उरई में विज्ञान प्रदर्शनी का  किया गया आयोजन।।
राकेश कुमार उरई, जालौन। फाउंटेन हैड पब्लिक स्कूल चुखी रोड उरई के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रातः 10 बजे से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि राजेश सिंह एआरटीओ प्रवर्तन, व यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डा. सी. पी. गुप्ता व डा. भास्कर अवस्थी के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने वर्किग एवं नान वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें निर्णायको द्वारा सीनियर एवं जूनियर स्तर पर मुल्यांकन किया गया। जिसमे सीनियर स्तर पर प्रथम पुरुस्कार, सतीष पाल कक्षा 8 द्वितीय पुरुस्कार अशुमन कक्षा 8 एवं तृतीय पुरुस्कार, नैन्सी राजौरिया कक्षा 7 को दिया गया। जूनियर स्तर पर प्रथम पुरुस्कार कृष्णा कक्षा 4 द्वितीय पुरुस्कार नितिका यादव कक्षा 5 एवं तृतीय पुरुस्कार सादगी पाल कक्षा 3 को प्रदान किया गया। अन्य छात्रों सेजल, दिव्यांश श्रेयांश, अंश, शिवनीष, रिया के मॉडल्स भी सराहे गये। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आदित्य चतुर्वेदी, विवेकानन्द चक्रवर्ती, आशीष,आलेल, चन्द्रा मीरा,नेहा,शिवानी आदि शिक्षक गणों ने सराहनीय प्रयास किये। कार्यकम के अंत में विधालय प्रबंधक हाकिम सिंह यादव सिंह द्वारा अतिथियों को आभार व्यक्त किया गया। एवं छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं की भूरी भूरी उशंसा की गयी। विद्यालय के डायरेक्टर नरेन्द्र सिंह के द्वारा सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow