**इप्सेफ के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार से मांगे मनवाने हेतु कर्मचारी संगठनों ने बनाई रणनीति, राष्ट्रव्यापी कर्मचारी सत्याग्रह/आंदोलन में मध्यप्रदेश कर्मचारियों की रही अहम् भूमिका.............**

Sep 30, 2024 - 13:10
Sep 30, 2024 - 13:43
 0  10
**इप्सेफ के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार से मांगे मनवाने हेतु  कर्मचारी संगठनों ने बनाई रणनीति, राष्ट्रव्यापी कर्मचारी सत्याग्रह/आंदोलन में मध्यप्रदेश कर्मचारियों की रही अहम् भूमिका.............**

*स्नेहलता रायपुरिया, संपादक-सतेन्द्र सिंह राजावत *                मध्य प्रदेश(भोपाल) l इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी पी मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रेमचंद,उप महामंत्री श्री अतुल मिश्रा के विशेष आतिथ्य में मध्यप्रदेश भर के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भोपाल कर्मचारी भवन में एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग का गठन, आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली, केन्द्र के समान महंगाई भत्ता व उसका एरियर, सी जी एस के समान ही एस जी एस उपचार योजना, पदोन्नति, आदि मांगो हेतु तथा इपसेफ के आव्हान पर राष्ट्रब्यापी आहूत करने पर प्रदेश में भी सभी संगठन मिल कर एक साथ आंदोलन करने कीरणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी पी मिश्रा जी ने कहा कि तीनों मांगों पर भारत सरकार के सार्थक निर्णय के अलावा कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। तीनो मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि -पुरानी पेंशन की यथावत बहाली -स्थाई राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन, -आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा तथा न्यूनतम वेतन सहीत नियमित सेवा में वरीयता की नियमावली बनाना। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि सरकार से हमारी मांगों को मनवाने हेतु जरूरी है कि हम सभी को एक जूट होकर पुरे राष्ट्रय के कर्मचारियों को एक साथ शक्ति प्रदर्शन करना होगा इसके लिए इपसेफ हर सहयोग के लिए प्रदेश के कर्मचारियों के साथ हैं। श्री अतुल मिश्रा राष्ट्रीय उपमहामंत्री इपसेफ तथा श्रीं एस बी सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इपसेफ व प्रदेश संयोजक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आह्वान किया कि 2अक्टुबर से पुण्य बापूजी के जन्मदिन को देशभर के कर्मचारी सत्याग्रह करने का संकल्प लेंगे जो आगे भी चलेगा में प्रदेश से लेकर तहसील/ग्राम स्तर तक कर्मचारी की सहभागिता सुनिश्चित किया जाए। उपस्थित सभी संगठन के अध्यक्ष/पदाधिकारी गण ने एक स्वर में समर्पित भाव से सहयोग का आश्वस्त किया। इस अवसर पर एम पी द्विवेदी,एल एन कैलसिया, महेंद्र शर्मा,अजय श्रीवास्तव, विमलेश रजक एस एस रजक,संजय दुबे,एस एस अय्यर, एस एस सोलंकी, अरुण शर्मा, आशुतोष पाण्डेय,विजय मिश्रा, मोहम्मद अजीज खान, दीनदयाल सावनेरआदि ने संबोधित किया। अंत में सुरेश सिंह सिसौदिया राष्ट्रीय संगठन सचिव ने आभार व्यक्त किया l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow