*सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों, पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में शहीदों की वीर नारियों का सम्मान अंग वस्त्र भेंट कर किया गया*

Jul 26, 2024 - 21:26
 0  10
*सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों, पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में शहीदों की वीर नारियों का सम्मान अंग वस्त्र  भेंट कर किया गया*
राकेश कुमार, सम्पादक-सतेन्द्र सिंह राजावत, उरई(जालौन)। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय जालौन स्थान उरई परिसर में शहीदों की वीर नारियों के सम्मान के लिये भव्य कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर नयन सिंह रावत (अ०प्रा०), एवं उनके कार्यालय कर्मचारी, 20 लान्सर रेजीमेन्ट बबीना छावनी के अधिकारीगण, सैनिक बन्धु कमेटी के पदाधिकारीगण एवं सदस्यो द्वारा वीर नारियों का सम्मान करते हुये अंग वस्त्र प्रदान किये गये। जिले के समस्त शहीदों को सम्मान पूर्वक याद करते हुये जिन्होंने भारत माता की रक्षा करते हुये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ऐसे वीर सपूतों को नमन करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। उक्त कार्यक्रम में जनपद के लगभग 70 भूतपूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow