ब्लाक प्रमुख रामपुरा ने सार्वजनिक पूजा स्थल नदिया पार में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर टेका माथा

Jan 17, 2024 - 08:13
 0  40
ब्लाक प्रमुख रामपुरा ने सार्वजनिक पूजा स्थल  नदिया पार  में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर टेका माथा
क्षेत्र के असहाय गरीबों के साथ मंदिर की पुजारीओ को किए कंबल वितरित उरई जालौन। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को विकास खण्ड रामपुरा के नदिया पार क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने कई गांवो का भृमण कर मंदिरों की सेवा कर रहे पुजारियों को कम्बल वितरण किये साथ ही आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाने की अपील की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि आज सारा समाज राममय हो चुका है सौभाग्य है कि हम लोगों को इस ऐतहासिक क्षण का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। हमारी 500 वर्षों की प्रतीक्षा पूर्ण हो रही है।उन्होंने 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों से घरों में दीपोत्सव मनाने व सुंदरकांड व भजन-कीर्तन करने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ सतेंद्र सिंह बब्लू डिकौली,महेश सिंह हुक़ूमपुरा,दीपू निनावली,शीलेन्द्र सिंह कंझारी,देवेंद्र सिंह सल्लू पतराही,ब्रजेश सिंह पतराही,विकास प्रधान निनावली,नरेन्द्र सिंह टिप्पे,निक्की सेंगर, पिन्टू पतराही, राहुल सेंगर भिटौरा,मनीष जाजेपुरा,मुनेंद्र जाजेपुरा, कमल प्रताप सिंह, प्रधान जमरेही सानी, पंकज सिंह लिटावली, प्रधान बिलौड़, प्रधान हनुमंतपुरा, मिट्ठू चिरवारिया, बेटू महंत, सचिन यादव हिम्मतपुर सहित दर्जनों साथी उपस्तिथ रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar