राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फिलहाल रामशरण झा का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है।

May 15, 2024 - 19:57
 0  70
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फिलहाल रामशरण झा का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है।
नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार, कोंच(जालौन): गत सप्ताह ऑल इण्डिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर असोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष कोंच के ग्राम फुलैला निवासी रामशरण झा ने अपनी बढ़ती उम्र और अस्वस्थता को देखते हुए पद से त्यागपत्र दे दिया था। त्यागपत्र की प्रति उन्होंने अपने पुत्र प्रमोद कुमार झा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष धनीराम निवासी हरिद्वार को भेजी थी। वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फिलहाल रामशरण का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी जून माह में 4 से 10 तारीख तक आवश्यक बैठक बुलाने के लिए कहा है उन्होंने प्रमोद को एसोसिएशन का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही भंग चल रही.राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी का भी गठन किया जाएगा। गौरतलब हो कि बीते 5 वर्षों से अस्वस्थ चल रहे निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने आगरा मंडल अध्यक्ष विनोद अत्री, आज़मगढ़ मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश भारती ग्राम फुलैला पहुंचे थे। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामशरण झा संगठन के साधारण सदस्य बनकर अपना घर परिवार छोड़ कर सरकार की सीएचडब्ल्यू योजना से वर्ष 1977 में जुड़ गए थे। उक्त संगठन देश भर के हर गाँव में सदस्य बनाकर ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने का कार्य करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow