*अखिलेश यादव की विशाल चुनावी जनसभा की भीड़ ने भाजपा के जीत के समीकरण विगाड़े* *लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हराने के लिय एक जुट होकर इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितायें : अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा*

May 14, 2024 - 18:38
 0  109
*अखिलेश यादव की विशाल चुनावी जनसभा की भीड़ ने भाजपा के जीत के समीकरण विगाड़े* *लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हराने के लिय एक जुट होकर इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितायें : अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा*
राकेश कुमार संपादक सत्येंद्र सिंह राजावत उरई(जालौन)। समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 45-लोकसभा जालौन-गरौठा-भोगनीपुर क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी नारायन दास अहिरवार के चुनाव को और मजबूत करने एवं भारी मतों से विजई बनाने की अपील हेतु आज मैकेनिक नगर प्रदर्शनी मैदान में हेलीकॉप्टर से अपरान्ह करीब एक बजे आये। संबोधन का समापन करने के बाद दो बजे झांसी के लिए हैलीकॉप्टर से उड़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने नारायन दास अहिरवार को गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया है।जिसे जिताने के लिए सपा, कांग्रेस,आम आदमी पार्टी सहित गठबंधन के घटक दल के कार्यकर्ता एक जुट होकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को घर-घर जाकर बतायें और सपा व इण्डिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनता व किसानों, बेरोजगारों के हित में काम कर महंगाई पर काबू पाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों ने किसानों व जनता व बेरोजगारों को धोखा दिया है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंचा दी। यह सरकार तो लोकतंत्र को छीन लेना चाहती है। सपा मुखिया ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी कार्य कर्ता एक जुट होकर नारायन दास अहिरवार के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान साइकिल चुनाव चिन्ह की बटन दबा कर मुंह तोड़ जवाब दे।भाजपा सरकार ने अमीरों के करोड़ों रुपए माफ कर दिये, भाजपा सरकार सबसे बड़ी भृष्टाचारों की सरकार है। जिसने बड़े-बड़े भृष्टाचारियों को देश से भगाने का काम किया है। वहीं विपक्षियों को फर्जी तरीके से ईडी, सीबी आई, आदि जांचों में उलझा कर गलत तरीके से जेलों में बंद करा दिये गये हैं। जिनपर फर्जी मुकदमे दर्ज किये गये हैं उन्होंने कहा कि लोकतंत्र व देश को बचाना है तो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के पांचवें चरण में भारी संख्या में मतदान कर हराने का कार्य करेंगे और अपने प्रत्याशी नारायन दास अहिरवार को जिताने में अभी से लग जायें। चुनावी सभा की अध्यक्षता कर रहे दीपराज गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों व कानपुर देहात व झांसी क्षेत्र से आए इण्डिया गठबंधन के नारसभी दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए लोकसभा प्रत्याशी नारायन दास अहिरवार को चुनाव चिन्ह साइकिल पर 20 मई को बटन दबा कर विजय बनाने की अपील की।सभा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने सफल संचालन किया। चुनावी सभा को संबोधित करने वालों में सर्व श्री सुरेन्द्र सिंह सरसेला पूर्व विधायक, श्रीराम पाल पूर्व मंत्री,शिवराम कुशवाहा पूर्व विधायक,कप्तान सिंह राजपूत पूर्व विधायक, हरिओम उपाध्याय पूर्व मंत्री,लाखन सिंह कुशवाहा, गोविन्द सिंह यादव पूर्व मंत्री, वीरपाल सिंह बब्बू जिलाध्यक्ष सपा कानपुर देहात, संत कुमार सिंह, दीपनारायण यादव पूर्व विधायक गरौठा-झांसी,भीम यादव मोगरी, लालता प्रसाद यादव सैदनगर,चौ.विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा, धीरेन्द्र शुक्ला जिलाध्यक्ष कांग्रेस, विनोद चौरसिया जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar