वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों का हाल-चाल पूछ कर्मचारियों को और उचित व्यवस्था के लिय आवश्यक निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे

Mar 4, 2024 - 18:24
 0  50
वृद्ध आश्रम का निरीक्षण कर बुजुर्गों का हाल-चाल पूछ कर्मचारियों को और उचित व्यवस्था के लिय आवश्यक निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे
राकेश कुमार संपादक सत्येंद्र सिंह राजावत उरई जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राठ रोड उरई में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम में रहने वाले वृद्ध जनों से रूबरू हो कर आश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। वृद्ध जनों से बात कर मिलने वाली सुविधाओं और घर का कुशलक्षेप जाना। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में व्यायाम, योग जैसी गतिविधियां करना बहुत आवश्यक है। इससे वृद्धावस्था में शरीर स्वस्थ रहता है, उन्होंने वृद्धजनों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की समुचित एवं संवेदनशीलता के साथ देखभाल करना सुनिश्चित की जाए, उनकी प्रत्येक जरूरतों का प्राथमिकता से ध्यान रखा जाये। उन्होंने वृद्धाश्रम की भोजन व्यवस्था, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, मनोरंजन के उपकरण, कूलर, पंखे आदि के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली, उन्होंने निर्देशित किया शुद्ध पेयजल हेतु आर ओ वाटर कूलर लगवाना सुनिश्चित करे, साथ ही वृद्ध जनों की सुविधा हेतु दो नए सौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई का नियमित करें जिससे किसी भी संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और साथ ही समय-समय पर वृद्धजनों को भ्रमण पर ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धजनों के खान-पान से लेकर प्रतिदिन की दिनचर्या और व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीम जी उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar