*!! 100 करोड़ लोगो का जीवन गरीब, पिछड़ा, मजलूम और मोहताज़ "मायावती का सरकार पर बड़ा हमला"........ !!*

Jan 6, 2024 - 17:50
Jan 6, 2024 - 17:52
 0  17
*!! 100 करोड़ लोगो का जीवन गरीब, पिछड़ा, मजलूम और मोहताज़ "मायावती का सरकार पर बड़ा हमला"........ !!*

स्नेहलता रायपुरिया......                                                                                                                                                         उत्तर प्रदेश::-- बसपा प्रमुख मायावती ने साल के पहले दिन मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला l मायावती ने कहा है कि - 100 करोड़ लोगो का जीवन गरीब, पिछड़ा, मजलूम और मोहताज़ बना हुआ है l भाजपा की अहंकारी सरकार से जनता परेशान है l                      बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए वर्ष पर बधाई देते हुए कहा है कि - कांग्रेस और अब भाजपा की लम्बी जातिवादी, अहंकारी, गैर - समावेशी सरकार के दुष्प्रभाव से जनता परेशान है और गरीबी व् बेरोजगारी आदि के रूप में लोगो ने बहुत देखा व् सह लिया है l इसलिए अब जनहित और जनकल्याण को पूर्णतः समर्पित बहुजन - हित को सर्वजन हितैषी सरकार की जरुरत है l                            उन्होंने बयान में कहा है कि- चुनावी वर्ष के में सरकारी वादों, घोषणाएँ, दाबों आदि के प्रचार से आम जनता परेशान है, सरकार छल व् छलावा बंद कर वास्तविक और अच्छे जीवन देने के लिए काम शुरू करे, न कि कुछ मुट्ठीभर लोगो के अच्छे दिन के लिए काम करे l नववर्ष से सरकार केवल ""रोजगार की गारंटी"" सुनिश्चित कर सच्ची देशभक्ति का परिचय देकर अपना राजधर्म का निर्वहन करें l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow