वायरल हो रहा सुसाइड नोट: मंदिर में शादी के बाद युवक ने दिया धोखा, युवती ने दी जान

Feb 7, 2024 - 19:21
 0  38
वायरल हो रहा सुसाइड नोट: मंदिर में शादी के बाद युवक ने दिया धोखा, युवती ने दी जान
मंदिर में शादी करने के बाद एक युवक ने युवती से दूरी बना ली। इसके बाद दूसरी जगह शादी तय कर ली। इससे आहत युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव युवक के गांव में आम के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। युवती ने सुसाइड नोट में मंदिर में शादी होने की बात लिखी है।बघौली थाना क्षेत्र के मंसुखपुरवा गांव निवासी लक्ष्मी (25) की पहली शादी कलौली गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद लक्ष्मी का पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद वह चंडीगढ़ में अपने भाइयों के पास चली गई थीं और एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करने लगी थीं। यहीं उसकी मुलाकात माधौगंज थाना क्षेत्र के रमुआपुर निवासी अमन से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो लक्ष्मी के पिता ने अमन के परिजनों से दोनों की शादी की बात की। इस पर सहमति भी बन गई, लेकिन इसी बीच परिवार वालों ने अमन की शादी दूसरी जगह तय कर दी। 29 फरवरी को शादी होनी है। इसकी जानकारी पर लक्ष्मी ने चार फरवरी को माधौगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। यहां अमन के परिजनों को बुलाकर विवाद सुलझने तक 29 फरवरी की शादी स्थगित करने की हिदायत दी गई। इसी बीच लक्ष्मी को पता चला कि 29 फरवरी की शादी टल नहीं रही है। इस पर वह मंगलवार शाम रमुआपुर गांव पहुंची। बुधवार सुबह उसका शव रमुआपुर के पास ही चंदौली गांव में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को मौके पर बुलाया। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता कमलेश ने अमन के खिलाफ तहरीर दी है। आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow