बरात लेकर जा रहा दूल्हा गिरफ्तार, युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप

Feb 8, 2024 - 10:29
Feb 8, 2024 - 12:30
 0  29
बरात लेकर जा रहा दूल्हा गिरफ्तार, युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप

मंगलवार शाम को मेजा से बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे को एक युवती ने रोक लिया। युवती ने अपने को दूल्हे की प्रेमिका बताई। शिकायत पर पहुंची मेजा पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने पर उठा लाई। प्रेमिका ने बताया कि यह युवक कई वर्षों से उससे प्यार करता था। शादी भी करने की बात कही थी, लेकिन धोखा देकर यहां गांव आकर शादी रचाने जा रहा था।मेजा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव के चंद्रशेखर गौड़ के बेटे शुभम गौड़ की शादी कोरांव क्षेत्र में तय हुई थी। सोमवार को शादी करने के लिए शुभम बरात लेकर कोरांव जाने के लिए जैसे ही घर से निकला वैसे ही एक युवती दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। युवती अपने को दूल्हे का प्रेमिका बताने लगी। युवती ने कहा कि वह रायबरेली की रहने वाली है। वह कई वर्षों से शुभम से प्यार करती है। उसने शादी भी करने का वादा किया था, लेकिन वह दूसरी युवती से शादी रचाने के लिए उसको धोखा देकर भाग आया। सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने उठा ले गई। ऐसे में बराती अपने-अपने घर लौट गए। परिजन काफी परेशान हो गए। उधर, बरात की आगवा के लिए खड़े कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। उनके सारे इंतजाम पर पानी फिर गया। बाद में पता चला कि दूल्हे को पुलिस थाने उठा ले गई। घटना की जानकारी होने पर कन्या पक्ष के लोग भी हतप्रभ हैं। युवती की शिकायत पर दूल्हे को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। घटना की सच्चाई पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवती रायबरेली की रहने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow