झंडा बनाकर रोजगार सृजन के साथ हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनेंगी समूह की महिलाएं*

Aug 11, 2024 - 20:46
 0  36
झंडा बनाकर रोजगार सृजन के साथ हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनेंगी समूह की महिलाएं*
*नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार,, उरई (जालौन)।जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास के नेतृत्व में जनपद के 9 ब्लॉकों में सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु कार्य दिया गया है ये महिलाएं झंडा बनाकर रोजगार सृजन करेंगीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसमें कोने कोने में तिरंगा झंडे लगाए जाएंगे शासन की ओर से विभागवार इस संबंध में दिशा निर्देश जारी भी किए गए है, जनपद के आठ ब्लाकों मे लगभग 30 समूहों को 9 सीएलएफ के द्वारा लगभग 3 लाख 10 हजार झंडे बनाने का कार्य दिया गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण में जुट गई हैं। उनके हाथों से निर्मित यह तिरंगा आमजन को देश भक्ति का अहसास कराएगा। पंद्रह अगस्त में जिले के हर क्षेत्र के हर गाँव के हर घर में तिरंगे को फहराया जाएगा। इस कार्य मे सभी बीएमएम जुट गए है। जय सियाराम महिला स्वयं सहायता समूह चिल्ली की अध्यक्ष क्रांति पटेल, प्रेमादेवी, रोशनी, जयंती, सुशीला, सरोज, शिवानी, उर्मिला, रेखा, सुनीता समेत कई समूहों और महिलाओं को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जय सिया राम समूह की महिलाओं को 15 हजार झंडे बनाने का काम दिया है। जिससे समूह की महिलाएं रोजगार के साथ साथ देश के लिए हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा वनीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow