*संकल्प पत्र हेतु भाजपा को 15 मार्च तक अपने सुझाव भेजें शिक्षकगण* - अशोक राठौर

Mar 10, 2024 - 19:12
 0  47
*संकल्प पत्र हेतु भाजपा को 15 मार्च तक अपने सुझाव भेजें शिक्षकगण* - अशोक राठौर
'राकेश कुमार' - उरई ! जालौन ! लखनऊ, 10 मार्च 2024- माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की प्रदेश कोर कमेटी की एक बैठक आज दारुलसफा लखनऊ के ए ब्लॉक कामन हाल में शिक्षक नेता अशोक कुमार राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए अशोक राठौर ने प्रदेश भर के शिक्षक साथियों से अपील की कि इस समय लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांग रही है। यह सुझाव विधानसभा, लोकसभा स्तर पर स्थापित कार्यालयों एवं क्षेत्र में चलने वाली एलईडी वैन में रखी गई सुझाव पेटिकाओं में लिखित रूप से संगठन या विद्यालय के लैटर पैड पर 15 मार्च 2024 तक अवश्य डालें। मोदी की गारंटी के तहत आपके मासिक मानदेय या किसानों सहित अन्य को मिलने वाली सम्मान निधि की तर्ज पर शिक्षकों हेतु सम्मान निधि की गारंटी की मांग संकल्प पत्र में सम्मिलित कराने हेतु प्रयास अवश्य करें। यदि यह मांग संकल्प पत्र में सम्मिलित हो जाती है तो मोदी की गारंटी के तहत देश/प्रदेश में सैल्फ फाइनेंस व्यवस्था के अन्तर्गत कार्य करने वाले लाखों योग्य परन्तु अत्यल्प पारिश्रमिक भोगी शिक्षक परिवारों का कल्याण हो जाएगा क्योंकि वह मोदी की गारंटी होगी। बैठक में पूर्व एमएलसी संजय कुमार मिश्र शाहजहांपुर, अखिल भारतीय वित्त विहीन विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण शर्मा, योगेंद्र शर्मा अलीगढ़, विद्यालय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी प्रयागराज, सुश्री रेनू मिश्रा, शिव शरण प्रसाद लखनऊ, श्रीमती सरला चौधरी मेरठ, पवन शर्मा अलीगढ़ ,रामपाल सिंह जांगड़ा शामली, वीरभान सिंह, केशव सिंह भदौरिया कानपुर देहात, गौरव शुक्ला उन्नाव, शरद तिवारी, राकेश मिश्र कानपुर नगर, संयुक्त शिक्षक संघ से प्रदेश अध्यक्ष राकेश तिवारी, शिवकरन तिवारी, शिव नारायण राजपूत हमीरपुर, बादाम सिंह यादव, झब्बूलाल हरदोई, कुलवंत सिंह चीमा लखीमपुर-खीरी, दिनेश प्रधान गाजीपुर, सुनील यादव, तिरमल यादव, पवन भारद्वाज, मुकेश पटेल, विक्रम दुबे, विष्णु मिश्र, गांधी पाण्डेय, कमलेश पटेल, नरेन्द्र तिवारी, गुड्डू राम, अंतिम कुमार, परमवीर सिंह, डा. नरेश कुमार, देवेन्द्र राणा, पुष्पेन्द्र वशिष्ठ, कुलदीप तोमर, भूपेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow