मासिक परिस्थितियों के चलते कक्षा 9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान ll

Feb 11, 2024 - 14:10
 0  105
मासिक परिस्थितियों के चलते कक्षा 9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान ll
- नाना के घर में रहकर कर रही थी पढ़ाई उरई,जालौन। नाना के घर रहकर पढ़ाई करने वाली 15 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहरा मच गया। वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए छात्रा के शव को नीचे उतारकर जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा की है। यहां के रहने वाले मुन्ना के यहां उसकी बेटी ममता की 15 वर्षीय पुत्री गुनगुन उर्फ शीलू रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह शहर के बस स्टैंड के पास बने एसआर इंटर स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही थी, शनिवार को जब उसके घर के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे, उसी दौरान गुनगुन ने संदिग्ध हालत में कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। जब घर के लोगों की नजर गुनगुन पर पड़ी, जहां उन्होंने फांसी पर लटका देखा, घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बारे में छात्रा के मामा बृजेंद्र ने बताया कि पिता राम सागर मजदूरी करते हैं। जबकि गुनगुन पिछले 2 वर्ष से उसके यहां रह रही थी। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी, किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नाना के घर में रहकर कर रही थी पढ़ाई उरई,जालौन। नाना के घर रहकर पढ़ाई करने वाली 15 वर्षीय कक्षा 9वीं की छात्रा ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई घर में कोहरा मच गया। वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए छात्रा के शव को नीचे उतारकर जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा की है। यहां के रहने वाले मुन्ना के यहां उसकी बेटी ममता की 15 वर्षीय पुत्री गुनगुन उर्फ शीलू रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह शहर के बस स्टैंड के पास बने एसआर इंटर स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही थी, शनिवार को जब उसके घर के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे, उसी दौरान गुनगुन ने संदिग्ध हालत में कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। जब घर के लोगों की नजर गुनगुन पर पड़ी, जहां उन्होंने फांसी पर लटका देखा, घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बारे में छात्रा के मामा बृजेंद्र ने बताया कि पिता राम सागर मजदूरी करते हैं। जबकि गुनगुन पिछले 2 वर्ष से उसके यहां रह रही थी। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थी, किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow