तमिलनाडु में हुई बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से बसपाईयों में आक्रोश, शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर कैडिल जला कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jul 9, 2024 - 19:29
 0  11
तमिलनाडु में हुई बसपा प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से बसपाईयों में आक्रोश, शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर कैडिल जला कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राकेश कुमार, सम्पादक-सतेन्द्र सिंह राजावत, उरई,जालौन। तमिलनाडु के बसपा प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की विगत दिनों आराकत्तवो द्वारा हत्या कर दी गयी थी। आज सोमवार की शाम शहर के अम्बेडकर चौराहा स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे बसपाजनों ने बैठकर मृत आत्मा की शांति के लिए शोकसभा के साथ ही कैडिल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से झांसी मंडल कोआर्डिनेटर बृजेश जाटव, सुरेश गौतम लोकसभा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष बसपा जितेंद्र दयालु, मिथलेश बरसार, सुरेंद्र सिंह बारा, भगवातीशरण पांचाल, जितेंद्र दोहरे सहित दर्जनों की संख्या में बसपाई मौजूद रहे।इस मौके पर बसपा नेताओं ने कहा कि तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow