नारी शक्ति वंदन दौड़ आज दो यूपी वाहिनी एनसीसी आगरा पहुंचेगी*

Jan 19, 2024 - 21:24
 0  17
नारी शक्ति वंदन दौड़ आज  दो यूपी वाहिनी एनसीसी आगरा पहुंचेगी*
26 जनवरी को पीएम को सौंपेगी मशाल आगरा! नारी शक्ति वंदन दौड़ महानिदेशक एनसीसी मेजर जनरल गुरवीर पाल सिंह के दिशा निर्देश में 17 जनवरी 2024 को झांसी उत्तर प्रदेश से एनसीसी अधिकारी मेजर शशि मेहता द्वारा प्रारम्भ किया गया है जो 21 जनवरी 2024 को नई दिल्ली पहुंचेगी और 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को गणतंत्र दिवस समारोह में मशाल सौंपेंगी। यह दौड़ 19 फरवरी 2024 को आगरा में जाजऊ टोला प्लाजा पर प्रातः 09:30 बजे पहुंचेगी जहां पर एनसीसी दो यूपी वाहिनी एनसीसी आगरा के जेसीओ अनिल कुमार ,थाना प्रभारी सैयां और श्री मोतीलाल इंटर कॉलेज सैयां आगरा के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर जुग्गी लाल वर्मा द्वारा अपने विद्यालय के कैडेट्स के संग स्वागत करेंगे। टोल प्लाजा से श्री मोतीलाल इंटर कॉलेज सैयां की गर्ल्स कैडेट्स मेजर शशि मेहता के संग सैयां चौराहे तक दौड़ में शामिल रहेंगी। यह दौड़ दोपहर 1 बजे दो यूपी वाहिनी एनसीसी ताज रोड़ होते हुए मंडलायुक्त आवास के पास स्थित तरण ताल (स्विमिंग पूल) आगरा कैंट पहुंचेगी जहां पर दो यूपी वाहिनी आगरा के कमांडिग ऑफिसर कर्नल परितोष विभु एवं डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेन्द्र सिंह द्वारा स्वागत किया जायेगा। यहीं पर आगरा की वीर नारी मिसेज राजश्री मिश्रा पत्नी स्वर्गीय मेजर सी एस मिश्रा शौर्य चक्र द्वारा भी मेजर शशि मेहता का स्वागत किया जायेगा। तरण ताल (स्विमिंग पुल) आगरा कैंट पर पत्रकार बंधुओ से भी मेजर शशि मेहता मुलाकात करेंगी और नारी शक्ति वंदन दौड़ के बारे में बताएंगी। मेजर शशि मेहता द्वारा 20 जनवरी 2024 को प्रातः 6:30 बजे तरण ताल से नारी वंदन दौड़ प्रारंभ होकर मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar