!! मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जनपद मे जागरूकता अभियान चलाया गया.........!!

Jan 17, 2024 - 10:19
 0  17
!! मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जनपद मे जागरूकता अभियान चलाया गया.........!!
उरई l जालौन। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत जनपद में मत प्रतिशत बढ़ाये जाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के तहत जनपद में वृहद स्तर पर कार्यक्रम / गतिविधियाँ चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक- 16.01.2024 को इण्टर कॉलेज हरदोई गूजर में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में मतदान के प्रति लोगों को जागरूकता करना तथा बोट के महत्व को जानना है ताकी आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने बूथ पर जाकर मतदान कर सके तथा जनपद में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow