घर में अकेली नाबालिग ने लगायी फांसी

Dec 24, 2023 - 18:49
 0  61
अनुराग श्रीवास्तव जालौन 24 दिसंबर।प्लम्बर के नाबालिग ने सुनसान घर में फांसी लगा ली।फांसी लगाने के कारण नाबालिग की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई पूरी की । कोतवाली क्षेत्र दलालनपुरा निवासी सीताराम दोहरे हैंडपंप को ठीक करने के साथ मजदूरी का काम करते हैं। रविवार को वह पत्नी के साथ मटर को तोड़ने गये थे। घर में 2 पुत्रों गौरव व गोलू के साथ 17 वर्षीय पुत्री दीपिका घर पर थी। दोपहर बाद खाना खाकर दोनों भाई घर से बाहर चले गये। घर में अकेली दीपिका ने अपरान्ह करीब 3 बजे दुपट्टा का फंदा बनाकर कमरे में लटक कर फांसी लगा ली ।फांसी लगाने के कारण उसकी मौत हो गई। जब उनके भाई घर वापस आये तो घटना की जानकारी हुई। पुत्रों ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इकलौते बेटी की मौत की खबर लगते ही घर सन्नाटा छा गया। परिवार के लोगों इबकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी ओंमकार सिंह ने मौके पर विधिक कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow