सिद्धू शिवहरे बने व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री

Dec 24, 2023 - 18:33
 0  53
सिद्धू शिवहरे बने व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री
अनुराग श्रीवास्तव - राष्टीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों किये मनोनीत - शनिवार को लखनऊ में आयोजित हुई बैठक में की घोषणा उरई : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की शनिवार को लखनऊ में बैठक आयोजित हुई। जिसमे जालौन के व्यापारी नेता सिद्धू शिवहरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य जिले के व्यापारी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रिय अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश मंत्री से व्यापारी हित में समस्याओं को शासन और प्रशासन स्तर पर निस्तारण कराने की जिम्मेदारी दी है। बैठक में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दीपावली के रूप में मनाने का भी निर्णय लिया गया। बीते शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दारुलशफा स्थित कामन हॉल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा उत्तर प्रदेश लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिपन कंसल को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वही नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ महामंत्री तीन लोगों के नाम की घोषणा की गई है। इसके अलावा प्रदेश को छह क्षेत्रों में बांटते हुए प्रत्येक क्षेत्र से उपाध्यक्ष भी चुने गए हैं। इसके अलावा अन्य जिले के व्यापारी नेताओं को कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रदेश संगठन मंत्री, के पद पर नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि व्यापारी अब भ्रष्टाचार के सामने घुटने नहीं टेकेगा। भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों का इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और क्षेत्रीय कमेटी के कुल 75 पदाधिकारी उपस्थित हुए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow