नाबालिक लड़की को रामपुरापुलिस ने सकुशल किया बरामद

Dec 21, 2023 - 15:50
 0  38
राकेश कुमार। रामपुरा (जालौन) थाना क्षेत्र की नाबालिक युवती की घर से फरार होने की सूचना युवती के परिजनों द्वारा थाना रामपुरा में दी गई थी।पुलिस द्वारा लापता लड़की सकुशल बरामद कर लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी।युवती के परिजनों ने ननिहाल ही एक नामजद युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस अब लड़की मिलने के बाद आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है। उक्त विषय में थाना अध्यक्ष भीमसेन पौनिया ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar