कार चलाते समय चालक को आई नींद, कार खाई में गिरी।।

Jun 26, 2024 - 20:16
 0  5
कार चलाते समय चालक को आई नींद, कार खाई में गिरी।।
राकेश कुमार रामपुरा:-थाना क्षेत्र के रामपुरा जगम्मनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार की सुबह जगम्मनपुर के निकट स्कॉर्पियो चालक के नींद आने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर के पास बुधवार को सुबह 5 बजे के लगभग शिवगंज निवासी अमरनाथ पुत्र गोपाल सिंह निषाद उरई से वापस अपनी स्कॉर्पियो कार से राजपाल सिंह पुत्र नाथूराम निषाद निवासी कंजोसा के साथ वापस लौट रहा था। तभी सुबह के समय कार चालक अमरनाथ निषाद के अचानक नींद आने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंडक में जा गिरी। जिसमे चालक अमरनाथ व राजपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल ने मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा भेजा। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि चालक के नींद आने से स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। घायलो को अस्पताल भेजा गया तथा जेसीवी की मदद से कार को बाहर निकलवा दिया गया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar