गोहन पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

Jun 26, 2024 - 18:56
 0  54
गोहन पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
राकेश कुमार, सम्पादक-सतेन्द्र सिंह राजावत, रामपुरा , जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के इटो चौराहे के समीप एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजातों अगला एवं लाइसेंस आदि की जांच की गई। मौके पर थानाध्यक्ष प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने का सुझाव दिया। 54 चालान किये गए। 68 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया। साथ ही कहा कि आत्मरक्षा के लिए हेलमेट जरुर पहनें। मौके पर कई पुलिस जवान उपस्थित थे। इधर टाउन थाना के समीप भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर बगैर हेलमेट के बाईक चलाने वाले चालकों पर जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहन कर वाहन चलाने की चेतावनी दी। इस मौके पर एसआई विशाल शर्मा, कॉ कमल गौड़, कांस्टेबल गोविन्द सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow