शादी के बाद दूल्हे को लगा तगड़ा झटका,पूरे परिवार में मचा हड़कंप!

Mar 25, 2024 - 20:17
 0  108
शादी के बाद दूल्हे को लगा तगड़ा झटका,पूरे परिवार में मचा हड़कंप!
राकेश कुमार जालौन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद एक दूल्हे का अरमान उस वक्त टूट गया, जब सुहागरात पर दुल्हन कांड कर गई। दरअसल, यहां एक दूल्हा सुहागरात पर अपनी नई नवेली दुल्हन का इंतजार कर रहा था। लेकिन दुल्हन कमरे में नहीं आई और फरार हो गई। इस बात की जानकारी जब घर वालों को लगी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। काफी तलाश करने के बाद जब दुल्हन नहीं मिली तो घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सुहागरात पर किया कांड मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुहल्ला खंडेराव का है। खंडेराव निवासी सरस्वती ने बताया कि कुदारी ग्राम के रहने वाले लाखन सिंह और कोंच के रहने वाले चरण सिंह ने 70 हजार रुपये लेकर होलिका दहन के दिन जालौन नगर में बने छठी माता मंदिर में उसके बेटे अमन की शादी पूजा निवासी गोरखपुर से कराई थी। शादी होने के बाद अमन अपनी पत्नी पूजा को लेकर घर पहुंचा, जहा रविवार रात को सुहागरात के वक्त पूजा ने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और घर में रखी नगदी लेकर भाग गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rakesh kumar Rakesh kumar