!! इस पद्मश्री 'मैंगो मैन' ने फिर किया कमाल, उगा दिया दुनिया का अनोखा पेड़........!!

Feb 29, 2024 - 14:00
 0  26
!! इस पद्मश्री 'मैंगो मैन' ने फिर किया कमाल, उगा दिया दुनिया का अनोखा पेड़........!!
लखनऊ ; उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कुछ ही किलोमीटर दूर मलिहाबाद चौराहे के पास दुनिया का इकलौता ऐसा पेड़ है, जिस पर 300 से ज्यादा किस्म के आम फलते हैं ! सभी के रंग, रूप, आकार और स्वाद एक-दूसरे से एकदम अलग होते हैं ! इस पेड़ को लगाकर जापान और अमेरिका तक के वैज्ञानिकों को हैरान करने वाले इस पेड़ के जन्मदाता हैं मलिहाबाद के रहने वाले हाजी कलीम उल्लाह खान, जिनकी उम्र 84 साल है ! 2008 में इनको अपने इसी अद्भुत काम के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा था ! पूरी दुनिया में हाजी साहब को मैंगो मैन के नाम से जाना जाता है ! इन्होंने अब एक बार फिर से कमाल कर दिया है ! दरअसल इन्होंने 2023 में एक नए आम की नस्ल का पौधा लगाया था, जो अब पेड़ बन चुका है और इस पर बेहद बड़े पत्ते आए हैं;! यह पेड़ अमूमन आम के पत्तों से एकदम अलग है ! इनका आकार काफी बड़ा है ! आम के पेड़ पर आने वाले इतने बड़े पत्तों को देखकर हाजी कलीम उल्लाह खान बेहद खुश हैं !

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow