20 फरवरी को बुंदेलखंड में राहुल गांधी, जालौन होते हुए झांसी आएंगे, रूट प्लान का सर्वेll

Feb 11, 2024 - 08:07
 0  90
20 फरवरी को बुंदेलखंड में राहुल गांधी, जालौन होते हुए झांसी आएंगे, रूट प्लान का सर्वेll
नीतेश कुमार , उरई, जालौन। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुंदेलखंड से भी गुजरेगी। 20 फरवरी को राहुल बुंदेलखंड में यात्रा निकालेंगे।जालौन होते हुए झांसी आएंगे। यहां से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। यात्रा के लिए टीम ने रूट का सर्वे शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस फिर से बुंदेलखंड को भी साधना चाहती है। इसीलिए राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से महाराष्ट्र तक निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में बदलाव कर दिया गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक पीएल पुनिया ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा का 20 फरवरी को बुंदेलखंड में प्रवेश संभावित है। वह कानपुर होते हुए जालौन आएंगे। 20 फरवरी की रात को उरई में ठहर सकते हैं। 21 फरवरी को झांसी में उनकी यात्रा निकलेगी। टीम ने रूट का सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि राहुल गांधी को बुंदेलखंड से काफी लगाव है। उनके यात्रा की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुट जाएंगे। ये यात्रा ऐतिहासिक रहेगी। शहर का रूट फाइनल करेंगे कांग्रेसी झांसी। राहुल गांधी की यात्रा का रूट कांग्रेसी फाइनल करेंगे। जालौन जनपद से यात्रा मोंठ, चिरगांव, पारीछा, बड़ागांव होते हुए महानगर में प्रवेश करेगी। महानगर के किन-किन रूट से राहुल को गुजरना है, इसकी रूपरेखा एक-दो दिन में तय हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow