मृतक किसान बाबू सिंह यादव की बेटियों से सपा प्रमुख ने किया हुआ वादा निभाया

Dec 20, 2023 - 09:53
 0  36
मृतक किसान बाबू सिंह यादव की बेटियों से सपा प्रमुख ने किया हुआ वादा निभाया
कानपुर। खबर जनपद कानपुर के चकेरी थाना अंतर्गत चकेरी गांव से है जहां पर जमीनी विवाद को लेकर बाबू सिंह यादव ने बीते 9 सितंबर को ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया था। मृतक बाबू सिंह यादव के परिवार की आर्थिक मदद के लिए विगत कुछ दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार से मुलाकात किया था और मृतक किसान बाबू सिंह यादव की बेटियों से वादा किया था कि उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार में सदैव समाजवादी पार्टी उनके साथ है साथ ही पार्टी कोष से 5 लाख की धनराशि से उनकी मदद भी की जाएगी। आज उसी घड़ी में बाबू सिंह की बेटियों से किया वादा पूरा करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा मृतक किसान बाबू सिंह यादव की पत्नी विटान यादव को पार्टी कोष से 5 लाख की धनराशि चेक द्वारा दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने न्यूज़ आर टीम से बातचीत के दौरान कहा कि जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी। और कहा कि हर वर्ग के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के साथ समाजवादी पार्टी पूर्व की भांति मदद के लिए हमेशा खड़ी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow