अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यापारी की हुई मौत

Dec 19, 2023 - 20:41
 0  22
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यापारी की हुई मौत
जालौन रिपोर्ट बबलू सेंगर -कोंच से सामान लेकर घर वापस आ रहे व्यापारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई पूरी की। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी राशिद उर्फ बबलू सलमानी फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते वह कोंच सामान लेने के लिए गये थे। रात करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। कोंच रोड पर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास रुककर वह लघुशंका करने लगे। लघुशंका करके वह वापस बाइक पर लौटने लगे तभी तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वह उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। रात का समय होने के कारण सड़क पर राहगीर नहीं थे। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटे तो उनके साथी सरफाज व जुबैर उन्हें ढूंढने निकले। जब उन्होंने राशिद को सडक पर पड़े देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी और एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की। घटना की खबर घर पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। पत्नी उजमा व 12 वर्षीय बेटी शदफ का भी रो रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow