अलाव जला कर किया विरोध प्रदर्शन

Dec 13, 2023 - 19:31
Dec 13, 2023 - 19:36
 0  37
अलाव जला कर किया विरोध  प्रदर्शन

सोनभद्र। कड़ाके की ठंड में अलाव न जलाए जाने से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर अलाव जलाकर नगर पालिका प्रशासन का विरोध किया। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि ठड़ का समय है, लेकिन शासन प्रशासन सोया हुआ है। सोनभद्र के प्रमुख स्थानो पर अलाव नही जलाया जा रहा है। कहा की भाजपा सरकार का काम सिर्फ कागजों पर किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन रॉबर्ट्सगंज की ओर से गरीबों को ठंड से बचाने की दिशा में कार्य नही किया जा रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्या से कोई लेना देना नही है। जेपी भारती, संतोष पटेल, लल्लू भारती, मिथलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow