भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमय त्रिपाठी की कार ने इंजीनियर की कार को टक्कर मारकर 50मीटर तक घसीटा, इंजीनियर की मौके पर ही मौत ll

Oct 11, 2024 - 07:50
 0  19
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमय त्रिपाठी की कार ने इंजीनियर की कार को टक्कर मारकर 50मीटर तक घसीटा, इंजीनियर की मौके पर ही मौत ll
नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार,,,, उरई,जालौन। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमय त्रिपाठी उर्फ लकी की गाड़ी ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक घायल है। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार दूसरी कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां से निकल रहे डीएम और एसपी ने काफिला रुकवाकर घायल इंजीनियर और अन्य युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन-उरई स्टेट हाईवे की है। नोएडा में तैनात इंजीनियर जितेंद्र यादव निवासी सेक्टर 37 नोएडा अपनी बीमार दादी को देखने के लिए नोएडा से उरई आए हुए थे। गुरुवार वह अपनी i-10 कर में सीएनजी ईंधन लेने के लिए जालौन-उरई स्टेट मार्ग कुकर गांव के पास बने सीएनजी टैंक पर जा रहे थे। उनकी कार सीएनजी लेने के लिए मुड़ी तभी तेज रफ्तार से आ रही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमय त्रिपाठी उर्फ लकी की स्कॉर्पियो कार UP 92 AJ 9695 ने इंजीनियर जितेंद्र की कार में टक्कर मार दी। बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी टक्कर मारने के बाद उस कार को 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए अपने साथ ले गई। जिससे इंजीनियर की कार के परखचे खर्च उड़ गए और उसमें सवार इंजीनियर जितेंद्र की मौत हो गई। इंजीनियर की कार में बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में बैठे लोगों के घायल होने का बात कही जा रही है, लेकिन हादसे के बाद भाजयमो जिला समेत सभी मौके से भाग गए।जालौन से लौट रहे जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बीच रास्ते में हादसे को देखा तो अपना काफिला रुकवाकर मामले की जानकारी ली। कार में घायल पड़े इंजीनियर और युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इंजीनियर जितेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है। उरई कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की सूचना इंजीनियर के परिजनों को दे दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow