समाजवादियों कार्यकर्ताओं ने पी डी ए कार्यक्रम का आयोजन कर मनाई वीरांगना फूलन देवी की जयंती ll

Aug 11, 2024 - 09:44
 0  41
समाजवादियों कार्यकर्ताओं  ने  पी डी ए कार्यक्रम का आयोजन  कर मनाई वीरांगना फूलन देवी की जयंती ll
नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार,,, उरई, जालौन ।समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज महेवा ब्लाक के गांव नियामतपुर स्थित विश्वकर्मा पैलेस में पीडीए (पिछड़ा, दलित, और अल्पसंख्यक) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव समरथ पाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा व पूर्व मंत्री श्रीराम पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ-साथ पूर्व सपा सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती भी मनाई गई। समाजवादी नेताओं ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि पीडीए के सहयोग से उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 37 सीटें जीती गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब पिछड़ा, दलित और मुस्लिम एकजुट होंगे, तो पीडीए के लोग देश का प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं। राजपूत ने पीडीए के सदस्यों को सतर्क रहने और भाजपा के प्रयासों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी, जो आरक्षण और शिक्षा के अधिकारों को प्रभावित कर सकते हैं। मुख्य अतिथि समरथ पाल ने अपने संबोधन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशों के अनुसार बुंदेलखंड में पीडीए की बैठकें आयोजित करने की बात की। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछड़ा, दलित, और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया और जातीय जनगणना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और 2029 में अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री बनाएगी। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को दवे, कुचले, और शोषित वर्ग के लोगों की मदद करके मजबूत करना होगा। गुर्जर ने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, कप्तान सिंह राजपूत, लाखन सिंह कुशवाहा, जमालुद्दीन, गुड्डू महेवा, ज्ञानू निरंजन, कृष्ण गोपाल, दीपू त्रिपाठी, जीवन प्रताप बाल्मीकि, और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow