उरई में नगर पालिका से उठे गंभीर सवाल ,आबकारी विभाग कार्यालय में बरसात का पानी का भरावll

Aug 11, 2024 - 09:34
 0  20
उरई में नगर पालिका से उठे गंभीर सवाल ,आबकारी विभाग कार्यालय में बरसात का पानी का भरावll
नीतेश कुमार संवाददाता राकेश कुमार,, उरई, जालौन। जनपद जालौन के उरई मुख्यालय में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को आबकारी विभाग कार्यालय के परिसर में भारी मात्रा में पानी भर जाने से विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भराव की समस्या ने कार्यालय की कार्यप्रणाली को प्रभावित किया और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बारिश के मौसम में उरई शहर में ऐसे हालात बन जाते हैं। साफ-सफाई और मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट आवंटित किया जाता है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा इन फंड्स का दुरुपयोग किया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन फंड्स का उपयोग सही तरीके से नहीं किया जाता और नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा इसका गलत उपयोग किया जाता है, जिससे समस्याएं लगातार बनी रहती हैं। आबकारी विभाग कार्यालय में पानी भराव की समस्या ने एक बार फिर नगर पालिका के कामकाज और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow