महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा बार पीडीए पेड़ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ

Jul 7, 2024 - 19:04
 0  7
महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा बार पीडीए पेड़ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ
राकेश कुमार, सम्पादक-सतेन्द्र सिंह राजावत, उरई,जालौन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और सपा महिला जिलाध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना के नेतृत्व में जिले में 1 जुलाई 2024 से 7 जुलाई 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस से शुरू होकर पीडीए पेड़ पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसके तहत कालपी विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष बेबी शाह के द्वारा कदौरा में पौधरोपण किया गया। वही माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सुधा सिंह राजावत के द्वारा माधौगढ़ में उरई जालौन विधानसभा में महिला जिलाध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना नें अपने महिला कार्यकर्ताओ के साथ में पारुल खरे,सीमा सिंह,संतोषी प्रजापति ,प्रवीणा,सुदामा,विनीता वर्मा,चुन्नी यादव , त्रवेणी,चांदनी ,कुसुम दुबे, बॉबी खान आदि महिला सभा के द्वारा जिला अस्पताल उरई में पीडीए पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow