ग्राम नरौल में बुंदेली लोकगीत की शमा बँधाने जा रहे मशहूर बुंदेली लोकगीत गायक, खुदी पड़ी पुलिया में चार पहिया वाहन गिरने से कलाकार गंभीर रूप से घायल..............

May 23, 2024 - 12:40
 0  60
ग्राम नरौल में बुंदेली लोकगीत की शमा बँधाने जा रहे मशहूर बुंदेली लोकगीत गायक, खुदी पड़ी पुलिया में चार पहिया वाहन गिरने से कलाकार गंभीर रूप से घायल..............
राकेश कुमार, रामपुरा (जालौन )- थाना क्षेत्र के ग्राम नरौल में मंगलवार की रात बुंदेली लोकगीत की शमा बँधाने जा रहे मशहूर बुंदेली लोकगीत गायकों का चार पहिया वाहन रामपुरा के काली पेट्रोल पंप के पास लोक निर्माण विभाग की खुदी पड़ी पुलिया में गिरने से सभी कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के ग्राम नरौल में छेदीलाल प्रजापत के यहाँ दशटोंन कार्यक्रम बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति देने आ रहे मशहूर लोकगीत गायक बबलू रंगीला, नेहा देसोरिय व अनीता दांगी झाँसी से बोलेरों से सवार होकर नरौल आ रहे थे। देर रात 10 बजे के लगभग रामपुरा में काली पेट्रोल पंप के पहले लोक निर्माण विभाग की कई महीनों से खुदी पड़ी पुलिया में बुंदेली लोकगीत गायकों की गाड़ी जा गिरी। जिसमे सभी कलाकार गम्भीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद गाड़ी में फसे कलाकारों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पुलिया के पास आये तथा सभी घायल कलाकारों जिसमे गाड़ी चला रहे डॉ नारायण सिंह बुंदेला पुत्र भारत सिंह 38 वर्ष निवासी झाँसी, नेहा देसोरिया पुत्री कैलाश देसोरिया 23 वर्ष निवासी ग्राम पिछोर जिला शिवपुरी, दीपक दिसोरिया पुत्र कैलाश दिसोरिया 19 वर्ष निवासी ग्राम पिछोर जिला शिवपुरी, अनीता दाँगी पत्नी विजय दाँगी 28 वर्ष निवासी झाँसी, राकेश पुत्र रामराजा 25 वर्ष निवासी ग्राम गुगरवरा जिला ललितपुर व मुरारी पुत्र हलकई 39 वर्ष निवासी ग्राम ककढ़ारी तालबेहट जिला ललितपुर गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायल कलाकारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुरा लाया गया। जहाँ डॉ अरुण जादौन द्वारा सभी को प्रारंभिक उपचार दिया गया। जिसमें बुंदेली गायक कलाकार नेहा दिसोरिया, अनीता दाँगी व बोलेरों चालक डॉ नारायण सिंह बुन्देला को अत्यधिक चोटें आने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। उक्त बुंदेली गायक कलाकार मधुर रंगीला एण्ड पार्टी वैरवार जतारा के संचालक ठाकुर मनोहर सिंह मधुर के साथ झाँसी से जनपद जालौन के थाना क्षेत्र के ग्राम नरौल निवासी छेदीलाल प्रजापत के यहाँ जा रहे थे। इनसेट- ओवरलोड ईंट व मिट्टी के ट्रेक्टरों के तेज गति से खुदी पड़ी पुलिया के पास से गुजरने के चलते इन गायक कलाकारों के साथ ये भयानक हादसा हुआ। बेखौफ फर्राटा भर रहे इन ओवरलोड ट्रैक्टरों पर प्रशासन लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा हैं। आये दिन इस ट्रैक्टरों से छोटी मोटी घटनाये घटती रहती हैं। इनसेट- स्थानीय पुलिस को इस भयानक दुर्घटना की जानकारी देने के बाद भी 30 मिनिट तक नहीं पहुँची स्थानीय पुलिस। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सभी घायलों को बोलेरों कार से बाहर निकलकर अपने निजी वाहनों सभी घायल कलाकारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। तब कही अपनी औपचारिकता पूरी करने के लिए अस्पताल पहुँची थाना पुलिस।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow