!! आंत में छेद व स्तन में कैंसर की गांठ का मेडिकल कॉलेज में सफल हुआ ऑपरेशन............. लौटी मुस्कान, प्राचार्य व सीएमएस नें सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों के टीम कों दी बधाई...........!!

May 3, 2024 - 16:31
May 3, 2024 - 19:15
 0  35
!! आंत में छेद व स्तन में कैंसर की गांठ का मेडिकल कॉलेज में सफल हुआ ऑपरेशन............. लौटी मुस्कान, प्राचार्य व सीएमएस नें सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों के टीम कों दी बधाई...........!!

उरई, जालौन। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की टीम द्वारा पहले मरीज के आंत में छेद होने व दूसरे मरीज राममूर्ति कों स्तन में कैंसर की गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। शुक्रवार के दिन दोनों मरीज को पूर्णतया स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। दोनों मरीजों का मेडिकल कॉलेज की सर्जरी ओटी में सफल ऑपरेशन किया गया। पहले मरीज की आंत में छेद का जटिल आपरेशन कियागया, दूसरे मरीज की स्तन कैंसर की गांठ को जड़ से निकाल दिया गया। डॉक्टरों की टीम ने मरीज के परिवार वालों के चेहरों की मुस्कान लौटाई। वहीं प्राचार्य डा. आर के मौर्या व सीएमएस डॉ प्रशांत निरंजन व सर्जरी विभागध्यक्ष डॉ निशान्त सक्सेना ने मेडिकल टीम की सराहना की। बता दें कि एक माह पूर्व मरीज 65 वर्षीय चेतराम पुत्र घनश्याम निवासी कालपी को पेट में दर्द उठा था। मरीज ने कई जगहों पर अपना उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे आंत में छेद होने की शिकायत बताई। इसके बाद सभी ने मरीज को लखनऊ व दिल्ली जा कर इलाज की सलाह दी। करीब एक हफ्ता पूर्व मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज आया। मरीज की हालत गंभीर थी और उसकों ऑपरेशन की सख्त जरूरत थी। मरीज के अमाशय में 2-3 सेमी का छेद था। जिसको डॉ नीरज राजपूत सर्जन ने देखा और ऑपरेशन द्वारा छेद बंद करके पेट से दूसरा रास्ता बनाया। अब मरीज ठीक है। वही दूसरा मरीज 63 वर्षीय राममूर्ति पत्नी लालता निवासी औरैया को दाए तरफ स्तन में कैंसर की गांठ हो गई थी। जिससे के मरीज qबहुत जगह दिखाया। पैसे के अभाव में अपना ईलाज नहीं करा पा रहे थे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर कों दिखाने के बाद डॉक्टर नें मरीज की सभी जाँच करके रिपोर्ट आने के बाद मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। आज दोनों मरीज ज़ब डिस्चार्ज हुए तब दोनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दोनों मरीजों नें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सी एम एस, डॉक्टरों और स्टॉफ को बधाई दी। डा. नीरज राजपूत ने मरीज चेत राम की सभी जांच को देखा। उसके परिवार वालों को आंत में छेद होने के लिए गंभीर आपरेशन के लिए बताया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने आंत में छेद का सफल आपरेशन किया। दोनों मरीजों के सफल आपरेशन करने वाली टीम में डा. नीरज राजपूत, डॉ आदर्श डांडे, डॉ रेनू गौतम जे आर टू, डॉ अरुण चौधरी जे आर वन,एनेथिसिया टीम में डा. कीर्ति डॉ भावना ओटी स्टाफ में नर्स वंदना सचान रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow