पेयजल योजना पड़ी है अधूरी......., पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे अकोढ़ीवासी.........

Mar 28, 2024 - 11:27
 0  10
पेयजल योजना पड़ी है अधूरी......., पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे अकोढ़ीवासी.........
जालौन lआटा l नमामि गंगे योजना अधूरी पड़ी है। गांव में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब हैं। जिससे मजबूरी में लोगों को पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है। जिम्मेदार शीघ्र समस्या समाधान का भरोसा दे रहे हैं। कदौरा ब्लॉक का अकोढ़ी गांव इस समय पानी की समस्या से जूझ रहा है। गर्मी आने से पहले ही हैंडपंप पानी मांगने लगे हैं। जो पानी दे रहे हैं। किसी में गंदा निकल रहा है। तीन हजार आबादी के बीच कुछ साल पहले गांव में 18 सरकारी हैंडपंप लगाए गए थे। 14 हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इसमें कई का रिबोर होना है। बाकी हैंडपंप पानी देने में कंजूसी कर रहे हैं। इसके चलते गांव के लोग मजबूरी में पानी खरीद रहे हैं। जिन घरों में सबमर्सिबल लगी हुई हैं। वह हर महीने 200 रुपये लेकर पानी को बेचते हैं। ग्रामीण भी मजबूरी में प्यास बुझाने के लिए कई साल से ये रकम अदा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जो हैंडपंप लगे हैं। उनसे सबकी जरूरत पूरी नहीं हो रही है। आसपास कोई कुआं भी नहीं है। इसके चलते पानी की बड़ी समस्या इस गांव में हर मौसम में रहती है। उन्होंने बताया कि प्रधान लालू गिहार को कई बार शिकायत की। उन्होंने भी कोई प्रयास नहीं किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow